Advertisement

अधूरे सड़क निर्माण गुणवता में जरूरत है पारदर्शिता के लिए ग्रामीणों की निगरानी

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार-बेरमो प्रखंड को जोड़ने वाली अंगवाली-फुसरो के बीच सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए ग्रामीण रहिवासियों की सक्रियता व् निगरानी आवश्यक है।

ज्ञात हो कि, दामोदर नदी पुल के उत्तरी दिशा में काफी दिनों से लंबित उक्त अधूरे मार्ग निर्माण कार्य पुनः शुरु होने के कारण अंततः पुरानी मार्ग में ही राहगीरों को आवागमन करना पड़ा रहा है। मालूम हो कि *प्रहरी संवाददाता* द्वारा 29 मई को जायजा लेने के क्रम में पता चला कि जिसके लिए अन्य स्थल होकर मार्ग को ले जाने के लिए कथित भूमि रैयतों से वार्ता करने की बात कहकर निर्माण कार्य को स्थगित किया गया था। ऐसा ज्ञात होता है कि वार्ता में सफलता नहीं मिलने पर ही पुरानी घुमावदार स्थल होकर ही मार्ग निर्माण करना है।

वर्तमान में जो कार्य हो रही है, इसमें गुणवत्ता की पारदर्शिता के लिए निगरानी करना अंगवाली के ग्रामीणों सहित आम राहगीरों की भी अधिकार क्षेत्र में आता है। निर्माणाधीन उक्त मार्ग की चौड़ाई, खड़ाई व मेटेरियल आदि की मिलावट पर ध्यान अवश्य रखा जाय।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *