Advertisement

किसान आंदोलन के शहीदों की याद में इनौस ने निकाला कैंडिल मार्च

मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर(समस्तीपुर)। कड़ाके की ठंड के बाबजूद कृषि विरोधी (Anti agree culture) तीनों काला कानून वापस लेने की मांग पर दिल्ली में जारी किसान आंदोलन के दौरान शहीद 30 से अधिक किसानों की याद में 20 दिसंबर को इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने जिला के हद में ताजपुर (Tajpur) में कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च बाजार क्षेत्र के अस्पताल चौक से अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं कैंडिल लेकर बाजार क्षेत्र का भ्रमण करते हुए राजधानी चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष मो. एजाज एवं संचालन प्रखंड सचिव मो. नौशाद तौहीदी ने किया।
मौके पर सभा को मो. सज्जाद, अरशद कमाल बबलू, मुजफ्फर ईमाम, मो. सदीक, चांद बाबू, वाहिद होदा, मो. फरहाद, मो. हुसैन, संजय शर्मा, जीतेंद्र सहनी, इनौस जिला सचिव आशिफ होदा, राकी खान, माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह आदि ने संबोधित करते हुए दिल्ली किसान आंदोलन में शहीद किसानों को सलाम पेश किया। इस दौरान किसान विरोधी तीनों कृषि कानून एवं बिजली विधेयक 2020 वापस लेने की मांग की। मौके पर मृत किसानों को दो मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया गया। तथा कार्यकर्ताओं से संघर्षरत किसानों के प्रति एकजुटता जाहीर करने पर बल दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *