Advertisement

डीएमएफटी एवं रियल स्कॉलर सोसाइटी द्वारा तीन प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। डीएमएफटी एवं रियल स्कॉलर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 31 जुलाई को बोकारो जिले के तीन प्रखंड के तीन विभिन्न स्थलों पर सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।

जानकारी के अनुसार पहला सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के नरकरा रूपईडीह में किया गया। फैशन डिज़ाइनर स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ नरकरा रूपईडीह के वार्ड सदस्य रानी हांसदा, पंचायत समिति सदस्य रीना एक्का एवं रियल स्कॉलर सोसाइटी के ऑपरेशनल मैनेजर धीरज कुमार ठाकुर के हाथों फीता काटकर किया गया। प्रशिक्षण केंद्र में आसपास के सौ बेरोजगार महिलाओ को 760 घंटो की प्रशिक्षण देकर कुशल फैशन डिज़ाइनर के रूप में निखारे जाने का प्रावधान है। यहां सभी प्रशिक्षुओ को संस्था की ओर से निःशुल्क यूनिफार्म एवं प्रशिक्षण सामग्री प्रदान की जायेगी।

प्रशिक्षण केंद्र में ऑटोमेटीक सिलाई मशीन से प्रशिक्षण दी जायेगी। इसमें ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम की सुविधा भी उपलब्ध की गई हैं। उदघाटन सामारोह में प्रशिक्षिका रेमका भगत, सुपरवाइजर अप्पू प्रजापति, मोबीलाइज़र सिस्टर सुनीला खलखो, विभूति आदि उपस्थित थे।

इसी क्रम में जिला के हद में कसमार प्रखंड के पंचायत मधुकरपुर में प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ पंचायत के उप मुखिया उषा देवी, वार्ड सदस्य विकास कुमार प्रजापति एवं रियल स्कॉलर सोसाइटी के ऑपरेशनल मैनेजर धीरज कुमार ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से की गयी। प्रशिक्षण केंद्र में सौ बेरोजगार महिलाओ को 760 घंटो का प्रशिक्षण देकर कुशल फैशन डिज़ाइनर के रूप में निखारी जायेगी। संस्था द्वारा सभी प्रशिक्षु को निःशुल्क यूनिफार्म एवं प्रशिक्षण सामग्री प्रदान की जायेगी। प्रशिक्षण केंद्र में ऑटोमेटीक सिलाई मशीन से प्रशिक्षण दी जायेगी। इसमें ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम की सुविधा उपलब्ध की गई है।

उद्घाटन सामारोह में प्रशिक्षिका सुजाता कुमारी, सुपरवाइजर अप्पू प्रजापति, मोबीलाइज़र रमेश प्रजापति, विभूति शर्मा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे। एक अन्य समाचार के अनुसार जिला के हद में जरीडीह प्रखंड के बांधडीह पंचायत में उक्त कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ बांधडीह जैनामोड़ के मुखिया पति बलराम तिवारी एवं रियल स्कॉलर सोसाइटी के ऑपरेशनल मैनेजर धीरज कुमार ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से की गयी। यहां भी प्रशिक्षण केंद्र में 100 बेरोजगार महिलाओ को 760 घंटो का प्रशिक्षण देकर कुशल फैशन डिज़ाइनर के रूप में निखारी जायेगी।

संस्था द्वारा सभी प्रशिक्षु को निःशुल्क यूनिफार्म एवं प्रशिक्षण सामग्री प्रदान की जायेगी। उक्त प्रशिक्षण केंद्र में ऑटोमेटीक सिलाई मशीन से प्रशिक्षण दी जायेगी। इसमें ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम की सुविधा उपलब्ध की गई हैं। यहां उद्घाटन सामारोह में प्रशिक्षिका तारा देवी, सुपरवाइजर अप्पू प्रजापति, विभूति शर्मा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *