राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। बोकारो थर्मल के निसनघाट स्थित श्रीराम जानकी मंदिर का 12 वर्ष पूरा होने पर तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 5 फरवरी को कलश यात्रा निकाली गई।
जानकारी के अनुसार कलश यात्रा निसनघाट मंदिर परिसर से शुरू किया गया, जो सिक्स यूनिट कोनार नदी से जल लेकर पुनः मंदिर परिसर में पहुंचा। जहां मंदिर के पुजारी द्वारा वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ कलश स्थापित किया गया।
मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर पुजारी बिरेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा 4 फरवरी 2014 को हुआ था। जिसका वार्षिक उत्सव के रूप में तीन दिवसीय यज्ञ का आयोजन मंदिर परिसर में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज आयोजित कलश यात्रा में दर्जनों महिलाओं सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालू शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से भूपेन कुमार, संजीत कुमार, अनिल कुमार, गणेश राम आदि श्रद्धालूगण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply