Advertisement

पंचायत सहजकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण के उद्देश्य को लेकर 9 जनवरी को बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड कार्यालय सभागार में ग्राम पंचायतों के सहजकर्ताओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया।

प्रशिक्षण का शुभारंभ कसमार प्रखंड प्रमुख न्योति कुमारी डे ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर प्रखंड समन्वयक सुबोध कुमार प्रजापति ने बताया कि सहजकर्ताओं के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले चरण में प्रखंड के 15 पंचायतों के 8 पंचायतो में जिसमें सोनपुरा, दाँतू, पोंडा, कसमार, गर्री, मंजूरा, बरइकला तथा मधुकरपुर पंचायतों के सहजकर्ताओं का प्रशिक्षण आगामी 11 जनवरी तक होगा।

उन्होंने बताया कि बाकी के 7 पंचायतों के सहजकर्ताओं का प्रशिक्षण द्वितीय चरण में 16 से 18 जनवरी तक दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले दिन के प्रशिक्षण में सहजकर्ताओं को प्रशिक्षण के उद्देश्य के बारे में बताते हुए वार्षिक कार्ययोजनाओं को लेकर विभिन्न पहलुओं पर दिशा निर्देश दी गई।

उक्त प्रशिक्षण शिविर में पंचायती राज विभाग द्वारा चन्दना मिश्रा तथा सुप्रतीक बर्मन को प्रशिक्षक प्रतिनियुक्त किया गया है। इस अवसर पर मधुकरपुर मुखिया राजेंद्र महतो ने बताया कि पंचायतों के सहजकर्ता दल में पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मुखिया द्वारा एक नामित वार्ड सदस्य, पंचायत के अंतर्गत आनेवाले जेएसएलपीएस का एक सदस्य, एक स्वास्थ्य सहिया के अलावे एक आंगनबाड़ी की सेविका शामिल हैं। जिन्हें प्रशिक्षित कर पंचायत को सशक्त बनाने का कार्य किया जाएगा। आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी नम्रता जोशी, बीपीआरओ भुनेश्वर तुरी के अलावे शामिल पंचायतों के सहजकर्ता दल उपस्थित हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *