खेल से होता है शारीरिक विकास-दीपू कुमार सिन्हा
एस. पी. सक्सेना/लातेहार (झारखंड)। लातेहार जिला के हद में चंदवा प्रखंड के बोदा गांव में बीते 14 जुलाई को तीन दिवसीय खस्सी फुटबॉल टुर्नामेंट (Football Tournament) का उद्घघाटन किया गया।
उद्घघाटन सामाजिक कार्यकर्ता सह झामुमो (JMM) के केंद्रीय समिति सदस्य दीपू कुमार सिन्हा, पश्चिमी जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, सेराज अंसारी, बबलू राही ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दीपू कुमार सिन्हा व सरोज देवी ने फुटबॉल को किक किया। इसके पश्चात खेल चालू किया जा सका। इसके पूर्व यहां उपस्थित ग्रामीणों ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर दीपू कुमार सिन्हा ने कहा कि खेल से शारीरिक विकास होने के साथ साथ स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल में अच्छा प्रदर्शन कर गांव व जिला तथा प्रदेश स्तर पर खेल के लिए चयनित होते हैं। खुद के साथ अपने गांव का भी नाम रौशन करते हैं।
खेल भावना से हमें खेलने की जरूरत है। हार जीत खेल का एक हिस्सा है। हार से निराश नहीं होनी चाहिए। हार में ही जीत छिपी रहती है। अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
खेल के रेफरी जसीम अंसारी ने बताया कि बीते 14 जुलाई को आठ टीम के बीच मैच खेला गया, जिसमें बोरसीदाग के एसएफ बलंडर, मिलन चौंक चतरो, हिरही एचएफसी, खुदकटी हुटाप के टीम ने विपक्षी टीम पर जीत दर्ज की।
इस खेल को संपन्न कराने के लिए टुर्नामेट के अध्यक्ष सज्जाद अंसारी, सचिव बसंत गंझू, कोषाध्यक्ष शाहिद अंसारी, कमेंटेटर मुस्लिम अंसारी व टीम के सदस्य गुलाब रब्बानी, तनवीर अंसारी, गुफरान अंसारी, मोहसिन अंसारी, इरशाद अंसारी, नौशाद अंसारी, हसनैन अंसारी, अबुल अंसारी, महफूज़ अंसारी, जसीम अंसारी, आदि।
कलीम अंसारी, सोनू अंसारी, शाहिद अंसारी, तसलीम अंसारी, फैजान अंसारी, इमरान अंसारी, महमुद अंसारी, रेयाज अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी आदि टूर्नामेंट को सफल बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।
219 total views, 2 views today