एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के संडे बाजार स्थित फुटबॉल ग्राउंड में 21 जनवरी को चौथा बेरमो महाकुंभ फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत की गयी। उद्घाटन मैच हांसदा ब्रदर संडे बाजार एवं गिरिडीह के बीच खेला गया। ट्राई ब्रेकर में गिरिडीह को संडे बाजार ने 3-2 गोल से हराया।

जानकारी के अनुसार इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीम भाग ले रहा है। मुख्य अतिथि सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के एकेकेओसीपी के परियोजना पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों को उभरने का अवसर मिलता है और शरीर भी स्वस्थ रहता है। कहा कि विश्व का सबसे अधिक लोकप्रिय खेल फुटबॉल है।
मालूम हो कि प्रतियोगिता का फाइनल आगामी 25 जनवरी को खेला जाना है। जिसका मुख्य अतिथि बेरमो विधायक अनूप सिंह होंगे।

उद्घाटन मैच के मौके पर सेल ऑफिसर राजीव रंजन, श्रमिक प्रतिनिधि विजय कुमार भोई, समाजसेवी विवेक सिन्हा, शिव प्रकाश पांडेय, मुन्ना सिंह, आयोजन समिति के अध्यक्ष सद्दाम खान, सचिव संजू मुंडा, समिति के मो. जैन्नुदुल खान, लक्ष्मण यादव, विजय नायक, अजय नायक, सुंदर कुमार, आशीष मुंडा, संजू कुमार, सुजल कुमार, करण कुमार, अयान सहित कई मौजूद थे। रेफरी की भूमिका में की निर्मल हांसदा, राजबीर टुडू, राम अयोध्या सिंह, चिंतामणि, मनोज महतो आदि थे।
![]()













Leave a Reply