Advertisement

कच्छी धौड़ा में श्रीश्री अखंड नाम संकीर्तन यज्ञ का शुभारंभ

भगवान के नाम का गायन संकीर्तण सबसे श्रेष्ठ और सर्वोच्च है-शत्रुघ्न मिश्रा

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा के कच्छी धौड़ा कॉलोनी में 28 मई को श्रीश्री अखंड नाम संकीर्तन यज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञ का उद्घाटन श्रीश्री अखंड नाम संकीर्तन यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष राजा ठक्कर ने किया। इसमें बंगाल उड़ीसा एवं झारखंड से आए संकीर्तन मंडली 24 पहर 48 घंटा तक चलेगी। इसका समापन 28 को की जाएगी।

जानकारी के अनुसार संकीर्तन मंडली व पुजारी प्रभात कुमार पाणीग्राही के द्वारा कारो नदी से कलश यात्रा निकालकर कच्छी- धौड़ा स्थित कीर्तन मंडप में कलश स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।अध्यक्ष राजा ठक्कर के अनुसार संकीर्तन यज्ञ एक ऐसा यज्ञ है जिसमें सभी भाग ले सकते हैं। बताया कि इसके द्वारा भगवान चैतन्य के स्वरूप को समझा जा सकता है।

इस अवसर पर ईश्वर भक्त सह समाजसेवी शत्रुघ्न मिश्रा ने कहा कि चार प्रकार के संकीर्तन में से भगवान के नाम का गायन का संकीर्तण सबसे श्रेष्ठ और सर्वोच्च है। यह वास्तव में मनुष्य के उद्धार का सही मार्ग है। कहा कि जब बहुत से भक्त एक साथ मिलकर पूरे मन से नाम संकीर्तन करते हैं, तो इससे उत्पन्न दिव्य कंपन हर जगह फैल जाते हैं। इससे मानव एवं समाज का कल्याण होता है।

कार्यक्रम में पूरे हर्षोउल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाते हुए श्रीसाई इन्टरप्राइजेज के प्रबंधक सह समाजसेवी शत्रुधन मिश्रा द्वारा 501 लड्डू एवं कीर्तन में शामिल आगन्तुक सभी भक्तों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। साथ हीं भक्ति में सराबोर गुवा के रहिवासियों ने समाजसेवी मिश्रा का जन्मोत्सव मनाया।

इस अवसर पर ईश्वर की भक्ति के लिए सतत् प्रयासरत रहने वाले राज कुमार चौबे ने बताया कि संकीर्तन यज्ञ का अर्थ है भगवान के पवित्र नामों का सामूहिक जप करना। यह कलियुग के लिए एक युग धर्म है, जो मानव जीवन में आध्यात्मिक पूर्णता प्राप्त करने और ईश्वर-साक्षात्कार का मार्ग है। इस दौरान श्रीश्री अखंड नाम संकीर्तन यज्ञ कमेटी अध्यक्ष मनीष ठक्कर, मिलन ठक्कर, राजकुमार चौबे, नरेश चौबे, पप्पू चौबे, सुखदेव मिश्रा, संजय सेठ, पंकज सेठिया, दयालाल ठक्कर, रोहित मिश्रा, बबलू चौबे, संतोष कुमार चौबे, शत्रुघ्न मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *