विभागीय सचिव वंदना प्रेयसी ने विभिन्न विभागीय स्टालों का किया निरीक्षण
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला में 26 नवंबर को समाज कल्याण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास निगम स्टॉल का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन पटना बिहार के समाज कल्याण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास निगम सचिव वंदना प्रेयसी ने मेला स्टॉल का उद्घाटन किया।
उद्घाटन सत्र के दौरान विभागीय सचिव ने सारण जिले के बुनियाद केंद्र में लाभार्थियों के बीच 6 चश्मों का वितरण तथा एक दिव्यांग लाभार्थी को डिजिटल केन प्रदान किया। इसी क्रम में सचिव, समाज कल्याण विभाग एवं निदेशालय के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा सारण जिला अंतर्गत विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक संगत ग्रेंड के हॉल में आयोजीत किया गया। जहां पूरे मेला अवधि में महिला एवं बच्चियों के लिए फिल्म शो का प्रतिदिन आयोजन किया जाता है जो बिल्कुल निशुल्क दिखलाया जाता है, की किस तरह महिलाएं एवं बच्चियों को स्वावलंबी बन सके की समीक्षा की गयी।
उद्घाटन के बाद मेला परिसर में स्थापित आईसीडीएस आंगनबाड़ी केंद्र, समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार का स्टॉल इस वर्ष का विशेष आकर्षण बना हुआ है, जहां बच्चों, महिलाओं एवं अभिभावकों की भारी भीड़ लगातार उमड़ रही है।स्टॉल की सबसे प्रमुख विशेषता परंपरागत बाईस्कोप प्रदर्शनी, जिसे आधुनिक तकनीक के साथ खूबसूरत रूप में प्रस्तुत किया गया है। यह संपूर्ण प्रदर्शन महिला ऑपरेटर द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है।
ज्ञात हो कि पटना की रूपाली सिंहा इस बाईस्कोप संचालन का प्रभार संभाल रही हैं और नए अंदाज़ में प्रस्तुति देकर बच्चों को विशेष मनोरंजन एवं ज्ञान दे रही हैं।बाईस्कोप के माध्यम से पोषण, टीकाकरण, प्रारंभिक शिक्षा, गर्भवती एवं धात्री माताओं की सेवाओं सहित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी सरल व रोचक तरीके से दिखाई जा रही है।

साथ ही स्टॉल पर प्रत्येक माह की 7 वीं तारीख को गोद भराई और 19वीं तारीख को अन्नप्राशन का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी किया जा रहा है, जिससे गर्भवती महिलाओं व अभिभावकों को सही मार्गदर्शन मिल रहा है। समाज कल्याण विभाग का यह प्रयास पारंपरिक कला को जीवंत करते हुए जनहित संदेशों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने में सफल हो रहा है। स्टॉल पर दर्शकों की लगातार बढ़ती भीड़ इसकी सराहना का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
![]()













Leave a Reply