Advertisement

बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन के अंतर्गत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम का शुभारंभ

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में नगरा प्रखंड में 23 सितंबर को मेंटेन बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन के अंतर्गत संचालित कुशल युवा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक निदेशक (नियोजन) अवर प्रादेशिक नियोजनालय छपरा भरतजी राम ने किया।

कार्यक्रम में नगरा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अनुभव कुमार, सेंटर को-ऑर्डिनेटर आशु कुमार सिंह, सह-संचालक गुड्डू कुमार पांडेय, दीपक कुमार एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह में वक्ताओं ने बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन द्वारा युवाओं के लिए चलाए जा रहे कुशल युवा कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ हीं कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण केंद्र से स्थानीय युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा एवं रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस मौके पर ग्रामीणों और विद्यार्थियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और सभी ने सरकार की इस पहल की सराहना की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *