प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत में 7 अगस्त को डीएमएफटी एवं रियल स्कॉलर सोसाइटी के संयुक्त तत्वाधान में फैशन डिज़ाइनर स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका स्वीकृति/ सिन्हा एवं रियल स्कॉलर सोसाइटी के प्रोजेक्ट प्रधान रविन्द्र कुमार, प्रोजेक्ट प्रबंधक/संचालन धीरज कुमार ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया गया। बता दें कि, उपरोक्त प्रशिक्षण केंद्र में 150 बेरोजगार महिलाओ को 760 घंटो का प्रशिक्षण देकर कुशल फैशन डिज़ाइनर के रूप में निखारे जाने का प्रावधान है।

साथ ही संस्था द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को निःशुल्क यूनिफार्म एवं प्रशिक्षण सामग्री प्रदान की जायेगी। प्रशिक्षण केंद्र में आटोमेटिक सिलाई मशीन से प्रशिक्षण दी जायेगी। इसमें ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम की सुविधा उपलब्ध की गई हैं।
उद्घाटन सामारोह में प्रशिक्षिका आशा शुक्ला, सुपरवाइजर अप्पू प्रजापति, मोबीलाइज़र शिला खन्ना, विभूति शर्मा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply