Advertisement

चलकरी में कलश यात्रा के साथ रामचरित मानस महायज्ञ का शुभारंभ

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के चलकारी बस्ती स्थित हनुमान मंदिर परिसर में 10 मई को कलश यात्रा के साथ रामचरित मानस महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।

उक्त स्थल पर अयोध्या धाम के महंत रामकिशोर शरण जी महाराज के सानिध्य में यज्ञ का आयोजन होना है। महायज्ञ की तैयारी में मानस यज्ञ समिति चलकरी जुटी है। इसे लेकर प्रतिदिन सुबह 7:30 से 12 बजे तक अनेक साधको द्वारा रामचरित मानस का सामूहिक पाठ तथा भजन व आरती आयोजित होंगे।

बताया जाता है कि यहां प्रतिदिन रात्रि में वाराणसी से आए मानस मधुकर राकेश चंद्र पांडेय व मानस विदुषी शुक्ला द्वारा श्रीराम दरबार व् श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराया जाएगा। जिसके बाद भगवान की मनमोहक झांकी भी निकाली जाएगी। बताया गया कि आगामी 19 मई को हवन के बाद राम दरबार की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

यहां 10 दिनों तक मेले का भी आयोजन किया गया है।
महायज्ञ की तैयारी में उक्त पंचायत के मुखिया अकलेश्वर ठाकुर, हरेंद्र मंडल, मनोहर नायक, अशोक मंडल, मथुरा ठाकुर, निर्मल नायक, राज कुमार ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, विजय नायक, सुरेश शर्मा, उमेश नायक, सुखदेव केवट, शंकर नायक, महेंद्र नायक, भुनेश्वर शर्मा, रामदेव केवट, विनोद केवट सहित समस्त ग्रामीण जुटे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *