ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गोमिया के पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने 15 जनवरी को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पतकी पंचायत चिनियागढ़ा में राम राज मेला का उद्घाटन फीता काट कर किया।
राम राज मेला के उद्घाटन के दौरान पूर्व विधायक डॉ महतो ने कहा कि राम राज मेला में आने के लिए सड़क भी नहीं था। उन्होंने अपने कार्यकाल में मेला के विकास के लिए सड़क निर्माण कराया और प्रभु श्रीराम का मंदिर भी यहां अपने विधायक मद से स्थापित कराया। साथ ही अपने कार्यकाल में राम राज मेला से लेकर संपूर्ण तेनुघाट को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार से केंद्र सरकार को भेजवाया था।
उन्होंने कहा कि तत्कालीन पर्यटन मंत्री से मिल कर पर्यटन को लेकर चर्चा की और 78 करोड़ की योजना पास करवाए। जो अब बहुत जल्द पतरातु डैम के तर्ज पर तेनुघाट डैम भी विकसित होगा। उन्होंने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री को गोमिया विधानसभा के जनता की ओर से बधाई दिया है। मौके पर जिला परिषद सदस्या माला कुमारी, तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव, मेला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रजवार, संजय रजवार सहित समिति के सभी सम्मानित सदस्यगण मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply