Advertisement

खेडो में ‘प्योर एक्वा’ वाटर प्लांट का उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में पिछरी दक्षिणी पंचायत अंतर्गत खेड़ो में खांजो नदी किनारे ‘जयशिव इंटरप्राइजेज’ (Jayegi interprises) द्वारा 30 जुलाई को देर शाम जल सुद्धि संयत्र (प्योर एक्वा) का उद्घाटन झामुमो नेता जयनंदन महतो एवं इंटरप्राइजेज के संचालक मनीष कुमार के द्वारा किया गया।

उद्घाटन के अवसर पर पूजा, हवन एवं समस्त अनुष्ठान आचार्य राजेश चटर्जी ने संपन्न कराया। इस बावत प्योर एक्वा के संचालक मनीष कुमार ने बताया कि यह संस्था झारखंड सरकार से मान्यता प्राप्त है तथा भारत सरकार की स्वच्छता मिशन से संबद्ध है।

मौके पर भूलन रजवार, रामकुमार बर्नवाल, संतोष सिंह, नकुल महतो, कुंवर सिंह, नरेश नायक, श्यामलाल महतो, झब्बू साव सहित अंगवाली, राजाटांड़, खेड़ो आदि इलाके के आये कई रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *