Advertisement

पेटरवार में धान अधिप्राप्ति केंद्रों का मंत्री योगेन्द्र द्वारा उद्घाटन

मंत्री ने किसानों को बिचौलियों से दूर रहने की दी सलाह

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के जाराडीह स्थित लुगुबुरु एफपीओ एवं बुंडू पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्रों का 17 दिसंबर को सूबे के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने उद्घाटन किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षार्थ पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि धान की अधिप्राप्ति केंद्रों के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य एवं समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित किया गया है।

मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को सरल, सुलभ और सुरक्षित व्यवस्था के तहत राशि का भुगतान उपलब्ध कराना है। इससे वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान अधिप्राप्ति व्यवस्था में पारदर्शिता लाई गई है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बिचौलियों की भूमिका समाप्त की जा सके, यह सरकार की प्रयास है।

मंत्री ने किसानों को बिचौलियों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने क्षेत्र के समस्त किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी उपज की बिक्री नजदीकी धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर ही करें, जिससे उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके। कहा कि राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है और आने वाले समय में भी कृषि एवं किसान हित से जुड़ी योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाएगा।

उद्घाटन कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों में अनुमंडलाधिकारी बेरमो मुकेश मछुवा, प्रखंड विकास पदाधिकारी पेटरवार संतोष कुमार महतो, अंचल अधिकारी अशोक राम, जिप सदस्य प्रह्लाद महतो, अशोक मुर्मू, झामुमो केंद्रीय सदस्य मनोहर मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, पैक्स प्रतिनिधि, महिलाएं तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *