Advertisement

डीएवी गुवा में हिंदी दिवस पर राजभाषा पखवाड़ा का शुभारंभ

हिन्दी से ही पुरे देश को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है-प्राचार्य

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर(झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला (West Singhbhum District) के हद में सेल गुवा प्रबंधन के तत्वावधान में हिन्दी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर को डीएवी पब्लिक स्कूल मे राजभाषा पखवाड़ा का शुरुआत किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बच्चों की प्रार्थना सभा में स्कूल के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने कहा कि हिन्दी अब सारे राष्ट्र की भाषा बन गई है। हिन्दी द्वारा ही सारे भारत को एक सूत्र में पिरोया जा सकता है। हमें सभी क्षेत्रीय भाषाओं का समूचित आदर करते हुए हिन्दी को राष्ट्र भाषा बनाने का प्रयास करना चाहिए।

स्कूल की शिक्षिका नीलम सहाय ने कहा कि हिन्दी बोलना व लिखना बहुत आसान है। यह देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। इसे अपनाने वालों की संख्या निरंतर बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा हमारी माँ के समान है। यह विश्व में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा बननी चाहिए।

शिक्षक राजवीर सिंह ने कविता एवं उदाहरण के माध्यम से कहा कि हिन्दी भारत राज भाषा, शासकीय और सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। भारत के 77 फीसदी लोग हिन्दी बोलते हैं। इसलिये हिन्दी का राज पूरे भारत में है।

यह सभी राज्यों में बोली जाने वाली भाषा है। हिन्दी दूसरे भाषाओं को भी अपने में समाहित कर लेती है। मौके पर विद्यालय के तमाम शिक्षक, शिक्षिका, शिक्षकेत्तर कर्मी व् छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *