एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल कथारा में 22 जनवरी को स्पोर्ट्स गैलरी एवं प्राचार्य कक्ष के नवीनीकरण का उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सीसीएल कथारा क्षेत्र के महाप्रबंधक सह- विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार थे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में विभागाध्यक्ष मानव संसाधन माधवी मडके, क्षेत्रीय वित्त प्रबंधक राजीव रंजन, विभागाध्यक्ष असैनिक संजय सिंह, वित्त प्रबंधक जयप्रकाश नारायण सिंह, महाप्रबंधक के तकनीकी सहायक राहुल कुमार सिंह आदि शामिल थे।

अतिथियों का स्वागत रेड कार्पेट पर नागपुरी झूमर नृत्य के साथ किया गया। चिर परिचित भारतीय परंपरा के अनुसार सभी आगंतुकों का वैदिक मंत्रों के बीच तिलक लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य सह -झारखंड जोन -आई के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी डॉ जी.एन. खान ने जीवन के प्रतीक पौध प्रदान कर अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर विद्यालय में नवनिर्मित स्पोर्ट्स गैलरी का उद्घाटन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नारियल फोड़ कर भविष्य में नित नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए इस गैलरी का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने नवीनीकृत प्राचार्य कक्ष का उद्घाटन किया। ज्ञात हो कि प्राचार्य कक्ष का जीर्णोद्धार काफी दिनों से लंबित था। इसे मूलभूत संरचनाओं एवं 360 डिग्री कैमरे से युक्त किया गया है, ताकि सुरक्षा की दृष्टि से विद्यालय के कोने-कोने पर पैनी नजर रखी जा सके।
महाप्रबंधक ने विद्यालय परिवार को इन दो नई उपलब्धियां के लिए साधुवाद दी तथा कहा कि सीसीएल प्रबंधन विद्यालय को बुनियादी ढांचे से लैस करने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए वे व्यक्तिगत तौर पर हर संभव प्रयास करेंगे, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास बाधित न हो। प्राचार्य ने मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथियों का आभार जताया। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि वे सीसीएल प्रबंधन का आभारी हैं। कहा कि डीएवी कथारा के विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरा विद्यालय परिवार अपना शत प्रतिशत योगदान देगा।

उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में विद्यालय के वरीय शिक्षक नागेंद्र प्रसाद, रंजीत कुमार सिंह, राकेश रंजन, मधुमल्लिका उपाध्याय, सुमन कुमारी, शिव प्रकाश सिंह, राहुल कुमार, ममता पात्रा, चंदन झा, संगीत कुमार, लाल बाबू प्रसाद यादव, शुभम कुमार, दीपक कुमार, चंचल मन्ना आदि की सराहनीय भूमिका रही।
![]()













Leave a Reply