एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो बाजार स्थित राज मधु रेस्टोरेंट के हाॅल परिसर मे 20 दिसंबर को माखन भोग रेस्टोरेंट प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी एवं होटल के मालकिन उर्मिला देवी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
उद्घाटन के अवसर पर प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने कहा कि शहर में ऐसी सुविधाओं वाले होटल की जरूरत थी। प्रोपराइटर राहुल डांडेवाला ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से फुसरो मे माखन भोग प्रतिष्ठान ग्राहकों को शुद्ध शाकाहारी व्यंजन के साथ सेवा प्रदान कर रहा है। आज दूसरा माखन भोग का नया प्रतिष्ठान होटल राज मधु के प्रांगण में खोला गया है।
मौके पर युवा व्यवसायी संघ अध्यक्ष वैभव चौरसिया, बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर. उनेश, मजदूर नेता गणेश मल्लाह. निवर्तमान वार्ड पार्षद भारत वर्मा, बेरमो चेंबर के सुशांत राईका, बेरमो प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चांडक सहित रोहित डंडेवाला, रोशन डांडेवाला, रिंकी डांडेवाला, रीना डंडेवाला, मीनू खेतान, विकास मित्तल, राजेंद्र अग्रवाल, दिलीप खेतान, संतोष मित्तल, छित्तरमल अग्रवाल, रोहित मित्तल, जितेंद्र सिंह, प्रवीण अग्रवाल, प्रेम राज गोयल, मुरारीलाल बदलालका, पप्पू आलम, अरुण अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply