Advertisement

हजारी मोड़ में एक कदम न्यास समाजिक संस्था प्रधान कार्यालय का उद्घघाटन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गैर सरकारी समाजिक संस्था एक कदम न्यास के प्रधान कार्यालय का हजारी मोड़ में उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गोमियां बीडीओ, प्रशिक्षु डीएसपी, थाना प्रभारी मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में स्वांग दक्षिण पंचायत के हजारी मोड़ में एक कदम न्यास सामाजिक संस्था के प्रधान कार्यालय का विधिवत उद्घाटन गोमियां के प्रखंड विकास पदाधिकरी महादेव महतो, प्रशिक्षु डीएसपी अमरेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी राजेश रंजन, सीसीएल कथारा क्षेत्र के सीएसआर अधिकारी चंदन कुमार ने 8 फरवरी को संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। तत्पश्चात संस्था सदस्यों ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत चंदन तिलक, माल्यार्पण और अंग वस्त्र देकर कर सम्मानित किया।

उद्घाटन कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों द्वारा स्वागत गान के साथ कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। संस्था के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य और संगीत के साथ प्रेरणा दायक नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें बाल विकास, बच्चो में संस्कार, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण सहित ज्वलंत मुद्दों और कुरीतियों को नाटक के माध्यम से संदेश देने का काम किया गया।

इस अवसर पर गोमियां बीडीओ महादेव महतो ने कहा कि संस्था के कार्यक्रम से ही ज्ञात हो रहा है कि यह संस्था मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने संस्था द्वारा उठाए गए विषयों को काफ़ी गम्भीर विषय बताया और कहा कि संस्था के कार्य से प्रशासन को भी काफ़ी हद तक सहयोग मिलेगा। उन्होंने संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मौके पर उपस्थित प्रशिक्षु डीएसपी अमरेन्द्र कुमार तथा गोमियां थाना प्रभारी राजेश रंजन ने भी संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मौके पर स्थानीय पंचायत की मुखिया तारा मानी भोक्ता, भीम राम, सुधीर सिंह, आमोद प्रजापति, अध्यक्ष नीतू सिंह, सचिव शर्मिला देवी, कोषाध्यक्ष यशोदा देवी, सदस्य अनिता देवी, लक्ष्मी पांडेय, मोहनी देवी सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *