राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। संविधान दिवस पर 26 नवंबर को बोकारो थर्मल में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर पुस्तकालय भवन सह कार्यालय का शुभारंभ किया गया।उद्घाटन डीवीसी बोकारो थर्मल के वरिय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरीया ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया।
इस अवसर पर वरीय महाप्रबंधक अरजरीया ने कहा कि उक्त पुस्तकालय में अधिक से अधिक बच्चे आकर पढ़े और इसका लाभ उठाएं। इस पर उन्होंने विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही उन्होंने कार्यालय में नशेड़ी एवं असामाजिक तत्वों को नहीं आने देने का भी अपील किया। कहा कि इससे पढ़ाई प्रभावित होगी। उन्होंने डीवीसी की ओर से हर सम्भव मदद करने का भी भरोसा दिया।
इस अवसर पर उप महाप्रबंधक कालीचरण शर्मा, सीएसआर प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव, कोलेश्वर रविदास, तिलेश्वर राम, राजू राम, विजय राम, राजकुमार राम, गोविंद राम, रामप्रसाद राम सहित दर्जनों रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply