Advertisement

कौशल विकास केंद्र में कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल के अर्पिता महिला मंडल के तत्वाधान में 15 अप्रैल को बोकारो जिला के हद में करगली में कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के कौशल विकास केंद्र में महिलाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन अर्पिता महिला मंडल बीएंडके क्षेत्र के अध्यक्षा श्वेता कुमार द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में महिलाओं को तीन माह तक कंप्यूटर से संबंधित बेसिक प्रशिक्षण यथा एमएस ऑफिस, पावर विंडो एवं हार्डवेयर से संबंधित विभिन्न प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण सीसीएल के अधिकारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर नरेंद्र कुमार के द्वारा दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम महिला शक्ति को सशक्त बनाते हुए समाज में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

जानकारी के अनुसार वर्तमान में इस कार्यक्रम में 10 महिलाओं को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उद्घाटन के अवसर पर बीएंडके महिला समिति की प्रियंका चौबे, सरिता गैवाल, सुजाता पंडित, सरिता सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *