Advertisement

डफोडिल्स पब्लिक स्कूल में कम्प्यूटर लैब व् पुस्तकालय का उद्घाटन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा स्थित डैफोडिल पब्लिक स्कूल में 28 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह कम्प्यूटर लैब और पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में समारोह का आयोजन विद्यालय प्रबंधन द्वारा किया गया।

जानकारी के अनुसार विद्यालय में गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो द्वारा कंप्यूटर कक्ष, स्मार्ट क्लास एवं पुस्तकालय का भी विधिवत फीता काट कर उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के संस्थापक धनेश्वर नापित द्वारा विधायक डॉ महतो को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। मंच पर विधायक महतो एवं जिप सदस्य माला कुमारी, मुखिया अरविंद मुर्मू, तेनुघाट मुखिया पति संतोष श्रीवास्तव, रामचंद्र यादव, नारायण गंझु, राजेश कुमार, ओमप्रकाश सहगल, सेवा गंझु ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्व दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया।

विद्यालय के निदेशक बिनोद नापित, अध्यक्ष सुरेश कुमार, सचिव राजेंद्र कुमार एवं विद्यालय के प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। अतिथियों ने ताली बजाकर प्रस्तुत कार्यक्रमों पर हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम में विधायक डॉ महतो ने सबसे पहले विद्यालय के संस्थापक को साधुवाद दिया। साथ हीं कहा कि नापीत सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों को शिक्षित करने के ख्याल से इंग्लिश मीडियम स्कूल खोल कर जो सेवा देने का कार्य कर रहे हैं यह बहुत ही अच्छा लगता है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई कर अपना और अपने परिवार का नाम रौशन करने को तैयार हैं।

मौके पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यालय आने-जाने के क्रम में जर्जर सड़क को बनाने की मांग पत्र विधायक को सौंपा गया। इस पर विधायक ने कहा कि बहुत जल्द सड़क बनाने की दिशा में पहल की जायेगी। मौके पर विद्यालय के छात्र छात्रा के माता पिता सहित कई गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *