Advertisement

केन्द्रीय आस्पताल के समीप बबली पैथो लैब का शुभारंभ

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के केन्द्रीय आस्पताल ढोरी चौक के समीप 3 जुलाई को बबली पैथो लैब का शुभारंभ किया गया। उद्घघाटन स्थान समाजसेवी सोनी देवी ने विधिवत फीता काटकर किया।

इस अवसर पर लैब संचालक रोहित कुमार ने बताया कि लैब में विभिन्न बीमारी से संबंधित खून, यूरिन, बलगम सहित अन्य प्रकार की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि यहां बड़ी जांच के लिए सैंपल लेकर बाहर भेजा जाएगा।

मौके पर समाजसेवी राजीव महतो, अर्जुन रवि, निर्मल मुंडा, दीपक कुमार, गब्बर सिंह, मुकुंद कुमार, आशा देवी, दीप माला देवी, प्रतिमा देवी सहित दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *