Advertisement

डीवीसी सीएसआर द्वारा ऊपरघाट के पलामू में चलंत चिकित्सालय का शुभारंभ

राजेश कुमार/बोकारो थर्मल (बोकारो)। दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) बोकारो थर्मल सीएसआर की ओर से बोकारो जिला के हद में नावाडीह प्रखंड ऊपरघाट के पलामू एवं बेरमो प्रखंड के नई बस्ती में चलंत चिकित्सालय की व्यवस्था किया गया है।

जिसका शुभारम्भ 7 नवंबर को पलामू पंचायत भवन में पंचायत की मुखिया जलेश्वरी देवी ने फीता काट कर किया।
इस अवसर पर उपस्थित डीवीसी बोकारो थर्मल सीएसआर प्रबंधक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने को लेकर चलंत चिकित्सालय की व्यवस्था डीवीसी सीएसआर की ओर से किया गया है।

जिसके तहत पलामू पंचायत भवन में स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। कहा कि 7 नवंबर को पलामू में एवं आगामी 12 नवंबर को नई बस्ती में चलंत चिकित्सालय से स्थानीय रहिवासियों की स्वास्थ्य की जांच की जायेगी। जिसमें डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहेंगे। इस अवसर पर डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल के चिकित्सक डॉ सतीश कुमार सहित पलामू पंचायत की मुखिया जलेश्वरी देवी, नावाडीह प्रखंड उप प्रमुख हरिलाल महतो, झामुमो नेता ब्रिज लाल हांसदा सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *