Advertisement

राष्ट्रीय खेल दिवस पर बोकारो थर्मल प्लांट में उद्घाटन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

राजेश कुमार/बोेकारो थर्मल (बोेकारो)। डीवीसी के बोकारो थर्मल प्लांट के तकनीकी भवन में 26 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस 2024 के अवसर पर उद्घाटन सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरूआत डीवीसी बोकारो थर्मल के मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान आनंद मोहन प्रसाद, महाप्रबंधक ओएंडएम एस.भट्टाचार्य, उप महाप्रबंधक प्रशासन बीजी होलकर, उप महाप्रबंधक नरेश मुरास्कर, प्रबंधक सुनिल कुमार आदि द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

इसके बाद परियोजना प्रधान द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा जारी शपथ पत्र हिंदी में पढकर समस्त अधिकारी व कर्मचारी को शपथ ग्रहण कराया गया। इसके बाद महाप्रबंधक (ओएवंएम) ने अंग्रेजी में पढकर समस्त अधिकारी व कर्मचारीयों को शपथ ग्रहण कराया।

उप महाप्रबंधक प्रशासन होलकर ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारी का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले इन्डोर एवं आउटडोर खेलों के बारे में बताया। जिसमें डीवीसी कर्मियों के लिये कैरम, चेस, बैडमिंटन, फुटबाल एवं स्कूली छात्रों हेतु बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोेजन किया जा रहा हैं।

कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक मानव संसाधन अनुराग सिन्हा, उप प्रबंधक सर्तकता तारीक सईद, वरीय प्रबंधक वित्त सुशिल कुमार, एसके ओझा, शाहिद इकराम, रवि सिन्हा, सूरज तिवारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *