Advertisement

चित्रांश कॉलोनी का उद्घाटन, वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार पंचायत स्थित चित्रांश कॉलोनी खत्री टोला का उद्घाटन एवं वन भोज सह मिलन समारोह का 19 जनवरी को आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक बबिता देवी ने फीता काटकर खत्री टोला (नियर राजा तालाब) स्थित चित्रांश कॉलोनी का औपचारिक उद्घाटन किया।

इस अवसर पर कॉलोनीवासियों ने पुर्व विधायक, विधायक प्रतिनिधि राकेश सेटी, झामुमो पेटरवार प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो को बुके व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बबिता देवी ने कहा कि कॉलोनी का विकास आपसी सहयोग और सामाजिक एकता से ही संभव है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और भाईचारे को मजबूत बनाते हैं।कार्यक्रम के बाद वन भोज सह मिलन समारोह में संरक्षक शिव शंकर प्रसाद, जय वर्मा, शक्ति रवानी, गजेंद्र प्रसाद, सुजीत सिन्हा, विकास कुमार सिंह,अरविंद कुमार, छितिज सिन्हा, अंतरिक्ष सिन्हा, कृष्णा प्रसाद, परमेश्वर नायक, नवीन सिन्हा, सागर सिन्हा सहित कॉलोनीवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *