एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में करगली कल्याण मंडप में 7 फरवरी को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बोकारो एवं करगली क्षेत्र इनमोसा परिवार की ओर से इनमोसा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजय कुमार सिंह को सीसीएल से सेवानिवृत होने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक के रामकृष्ण, एरिया सेफ्टी ऑफिसर कुमार सौरभ, बोकारो कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी अरविंद शर्मा, प्रबंधक बी पी साहू, एकेकेओसीपी खासमहल के परियोजना पदाधिकारी के एस गैवाल, प्रबंधक सुमेधा नंदन, कथारा क्षेत्र से इनमोसा के हेमंत कुमार, अवधेश कुमार, नौशाद खान, ढोरी क्षेत्र से पवन सिंह, तुलसी महतो, बीएंडके क्षेत्र से अनिल सिंह, निरंजन सिंह, शैलेन्द्र, एस एच पूर्ति एवं क्षेत्र के इनमोसा सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने सिंह के सुखमय सेवानिवृत जीवन की कामना की तथा यह उम्मीद जताई की संगठन को उनका मार्गदर्शन अब और भी ज्यादा मिल पाएगा। वक्ताओं ने कहा कि सिंह के कुशल नेतृत्व से इनमोसा में एकजुटता बनाये रखा। साथ हीं सदस्यों की समस्याओं को प्रबंधन के सामने रख कर उसका निराकरण करवाया।
इस अवसर पर विजय कुमार सिंह ने कहा कि नव नियुक्त माइनिंग स्टाफ से यह अपेक्षा है कि अपने कार्य में तत्पर रहते हुए कंपनी को नई ऊंचाई पर ले जाए। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया नई बुलंदियों को छुएगी तो इसमें कार्य करने वाले सभी कामगारों का भविष्य भी उज्वल होगा। कहा कि माइनिंग स्टाफ की महत्ता का इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभी बहाली सिर्फ माइनिंग स्टाफ की हो रही है। मंच संचालन क्षेत्रीय सचिव डी पी मौर्य ने किया।
![]()













Leave a Reply