प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड में बढ़ते ठंड व शीतलहरी को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदत्त एवं बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड कार्यालय द्वारा निर्गत एक सौ कंबल का 30 दिसंबर को वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत सचिवालय में मुखिया धर्मेंद्र कपरदार ने अन्य पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कंबल वितरण किया। बताया जाता है कि कंबल पाकर निरीह परिवार के सदस्यों ने सरकार व प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मौके पर पंचायत के उप मुखिया रियाज अहमद, गौतम पाल, अजीत रविदास सहित दर्जनों ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply