अठाइस जनवरी से सप्ताहव्यापी मार्केट कलेक्शन की होगी शुरुआत-सुरेंद्र
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। आगामी 15 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना में आहुत भाकपा माले की लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली में समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर से 5 सौ से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी होगी।
रैली की सफलता को लेकर युद्ध स्तर पर दीवार लेखन करने, पोस्टर साटने, पर्चा वितरण करने, गांव- टोले में बैठक करने, पदयात्रा करने, टेम्पू- लाउडस्पीकर से प्रचार करने, 28 जनवरी से बाजार क्षेत्र में चंदा वसूली अभियान चलाने समेत अन्य निर्णय 27 जनवरी को ताजपुर बाजार क्षेत्र के फलमंडी के पास भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक में लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। यहां प्रभात रंजन गुप्ता, मो. कयूम, शंकर महतो, जीतेंद्र सहनी, बासुदेव राय, संजीव राय, शिवबालक पासवान, मो. रफीक समेत अन्य माले कार्यकर्ताओं ने बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
मौके पर माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महंगाई रोकने, रोजगार देने, भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रहे आमजनों को मोदी सरकार परेशान कर रही है। देश के सरकारी संस्थानों को अडानी- अंबानी के हाथों बेचा जा रहा है।
सरकार के जनविरोधी कदम का विरोध करने वाले को देशद्रोही कहा जाता है। लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला किया जा रहा है। संविधान बदलने की साजिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि अपने घोषणानुसार महंगाई, रोजगार, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने के बजाय 2024 की तैयारी को लेकर भाजपा हिंदू- मुस्लिम, मंदिर- मस्जिद का कार्ड खेल रही है।
ऐसी स्थिति में लोकतंत्र बचाने-देश बचाने का एजेंडा सर्वोपरि है। उन्होंने माले कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि लोकतंत्र बचाओ- देश बचाओ रैली को तन- मन- धन से सफल बनाएं।
![]()












Leave a Reply