Advertisement

दिव्यांग ट्रस्ट की बैठक में महिलाओं ने सशक्त व् एकताबद्ध पर दिया बल

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत में संचालित शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की सप्ताहित बैठक 30 जून को आयोजित किया गया। अध्यक्षता ट्रस्ट की अध्यक्षा सावित्री देवी ने की।

अंगवाली गांव के बगीचा स्थित बंद स्कूल परिसर में शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की बैठक में पचास की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने अन्य संगठन की तुलना में इसे अधिक सशक्त व स्वावलंबी बनने तथा एकताबद्ध रहने पर बल दी। संचालन संतोष रजवार ने किया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास, अध्यक्ष सावित्री देवी, सचिव अंजु देवी, कोषाध्यक्ष अनिता देवी, कमली देवी, जितेंद्र घासी, राजकुमार उर्फ कुंवर रजवार आदि ने भी अपने संबोधन में ट्रस्ट को सुचारू रूप से चलाने पर बल दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *