प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। शिक्षा निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट की बैठक 31 दिसंबर को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित विवाह मंडप में ट्रस्ट के संस्थापक अजीत रविदास के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
आयोजित बैठक में सर्वप्रथम वर्ष 2023 की भावपूर्ण विदाई दी गई। वहीं नववर्ष 2024 का स्वागत अति उत्साह के साथ किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में बीते सप्ताह नए योगदान दिये आंगनबाड़ी सेविका अनिता देवी ने कहा कि ट्रस्ट की क्रियाकलाप सरहनीय है। उन्होंने कहा कि नव वर्ष में निरीह छोटे बच्चे, बच्चियों की नि:शुल्क पढ़ाई तथा स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देना ट्रस्ट की पहली प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्षा सावित्री देवी सहित दर्जनभर महिला सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए ट्रस्ट को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया। संचालन संतोष रजवार ने किया।
मौके पर कमली देवी, सीता देवी, दुलाली देवी, फुल कुमारी, दुखनी देवी, जितेंद्र घासी, धीरू घासी, संतोष रजवार, काली रजवार आदि अनेकों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply