Advertisement

लीग मैच में अंजली एकादश ने आरएस एकादश को 48 रनो से हराया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान में चल रहे तेनुघाट प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में 6 मार्च को अंजलि एकादश की टीम ने आर एस एकादश को 48 रनो से हरा दिया।

अंजली एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हेमंत कुमार के 40 रन, टिंकू के 19 रन और विक्की कुमार के 14 रनों की बदौलत निर्धारित 10 ओवर में सौ रन बनाए। आर एस एकादश की ओर से क्रिश ने तीन तथा शिवम कटरियार ने दो विकेट लिए।

निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए जवाबी पारी खेलते हुए आर एस एकादश की टीम 51 रन ही बना सकी। अंजली एकादश की ओर से विक्की कुमार ने चार विकेट लिए। इस तरह अंजली एकादश ने 48 रनो से मैच जीत लिया। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विक्की कुमार को घोषित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका हर्षित आर्यन और मोंटी कटरियार, कमेंटेटर की भूमिका शिवम और क्रिश तथा स्कोरर की भूमिका सौरभ सिंह ने निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *