अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। वृंदावन से पधारे कथावाचक आचार्य अभिषेक जी महाराज ने यज्ञ के दूसरे दिन 3 जनवरी को सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के सबलपुर पूर्वी पंचायत में लालू प्रसाद यादव उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को संबोधित किया।
इस अवसर पर आचार्य अभिषेक ने कहा कि माता-पिता भी ईश्वर के रुप होते हैं। जिन घरों में माता-पिता का आदर सम्मान है वहां समृद्धि और प्रगति है और जहां उनका अनादर व अपमान है वहां कलह-क्लेश एवं निर्धनता का वास है।
जानकारी के अनुसार 3 जनवरी की संध्या कथा ज्ञान महायज्ञ में श्रीमद्भागवत कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं व भक्तों की भारी भीड़ जुट रही। वैदिक मंत्रों व श्लोकों से वातावरण पवित्र बन गया है।
वृंदावन से पधारे कथावाचक आचार्य अभिषेक जी महाराज ने कहा कि एक मात्र ईश्वर ही परम कल्याणकारी और सत्य है। वे अपने सच्चे भक्तों की हर हाल में रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे भगवान ने उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु की रक्षा की, ठीक वैसे ही वे भक्तों की भी किस रूप में और कहां सहायता कर देंगे, इसे कोई नहीं जानता। उन्होंने कहा कि परम पिता परमेश्वर त्रिकालदर्शी और अविनाशी हैं।
जो भक्त सच्चे हृदय से स्वयं को पूर्ण रूप से उनके श्रीचरणों में समर्पित कर देता है, उसे कभी कोई संकट का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने कहा कि माता-पिता भी ईश्वर के रुप होते हैं। जिन घरों में माता-पिता का आदर सम्मान है, वहां समृद्धि और प्रगति है। जहां माता-पिता का अनादर व अपमान है वहां कलह क्लेश एवं निर्धनता का वास है।
![]()













Leave a Reply