Advertisement

आधुनिकता के दौर में वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण को खतरा-आयुक्त

सारण प्रमंडल आयुक्त ने की रेल पहिया कारखाना परिसर में वृक्षारोपण की शुरुआत

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण प्रमंडल आयुक्त एम. सर्वानन ने शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को सारण जिला के हद में सोनपुर अनुमंडल के दरियापुर प्रखंड बेला स्थित रेल पहिया कारखाना परिसर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सारण के जिलाधिकारी अमन समीर, उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

उक्त अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आयुक्त सर्वानन ने कहा कि आज पर्यावरण को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। बदलते आधुनिकता के दौर में शहरीकरण के नाम पर वृक्षों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। इसके परिणाम स्वरूप प्रकृति में असंतुलन पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व आज बदलते जलवायु परिवर्तन से रूबरू है।

कहीं बारिश ज्यादा हो रही है, तो कहीं बिल्कुल भी नहीं‌।सर्दी के मौसम में गर्मी का एहसास हो रहा है। गर्मी भी अत्यधिक प्रचंड पड़ रही है। बारिश में भी कमी महसूस की जा रही है। यह सब पारिस्थितिकी असंतुलन के कारण हो रहा है।

आयुक्त ने कहा कि आज हम सबों का कर्तव्य बनता है कि पेड़ों की कटाई को बंद कर नए पौधे लगाए, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा बेहतर भविष्य दे सकें। सबो से पेड़ लगाने एवं उसकी देखभाल करने का भी अनुरोध आयुक्त ने किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *