अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में नगर भाजपा कार्यालय सोनपुर में 25 मई को नगर मण्डल भाजपा कार्यसमिति की बैठक की गयी। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह (बब्लु) ने की।
इस अवसर पर बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि और वन्देमातरम गायन से किया गया। मौके पर सोनपुर के पूर्व भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को हम अपना बूथ कैसे जीत सकते है की टिप्स बताई।
मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि सोनपुर नगर मण्डल एवं सदर मंडल से 2025 चुनाव में पहले का सारा रिकॉर्ड तोड़ कर चुनाव में बढ़त मिलेगा। जिला मंत्री राजीव सिंह ने बूथ सशक्तिकरण पर विस्तार से बताया। प्रदेश नेता हेमनारायण सिंह, विनोद सिंह सम्राट एवं अभय सिंह ने आगामी 29 मई को बिहार की राजधानी पटना में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में प्रदेश नेता ज्ञानेंन्द्र कुमार सिंह टुनटुन, नरेश सिंह, संजीव कुमार सिंह, ज्ञानसागर सिंह, महेश कुमार, सुनील दुबे, धनंजय सिंह, राजेश सोलंकी, सतेन्द्र नारायण सिंह, विभा देवी, अरुण कुमार सिंह, चन्दन कुमार सिंह, राहुल सोलंकी, उमाशंकर सिंह, शशिभूषण सिंह, दिव्यांशु गौतम, सूर्याप्रकाश सिंह, राजेश कुमार राज, अनीता देवी, सुनीता देवी, अभय सिंह, शिवानंद सिंह, विनीत कुमार, रमन कुमार, अजय कुमार सिंह, मंगल राय, दुर्गा दास, कृष्णन्दन दास सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता शामिल हुए।
सोनपुर दक्षिणी मंडल का प्रथम कार्यसमिति की बैठक
जानकारी के अनुसार सोनपुर दक्षिणी मंडल के प्रथम कार्यसमिति की बैठक का आयोजन 25 मई को सबलपुर मध्यवर्ती पंचायत के बभनटोली स्थित दीपक परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर नवगठित सोनपुर दक्षिणी मंडल के प्रथम अध्यक्ष दीपक शर्मा ने सभी आगत अतिथियों का अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ हीं कहा कि बूथ सशक्तिकरण इसी कारण चलाया जा रहा है।
बैठक में जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह ने मंडल में बूथ सशक्तिकरण पर जोर दिया।
भाजपा नेता विनोद सिंह सम्राट ने कहा कि बूथ जीतो, चुनाव जीतों संकल्प के साथ कार्यकर्ता बूथों पर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जो बिहार को डराता है, वह आपसे डरता है। यह गांव सोनपुर के समकक्ष स्थान रखता है। विपरीत परिस्थितियों में भी यहां के वोटर वोट डालते थे। आज परिस्थिति बदल चुकी है। आप आज सक्षम हैं। परिस्थिति अनुकूल है। उन्हें अपने साथ जोड़ें जो आपसे जुड़ना चाहते हैं पर अभी तक आपकी पहुंच उनके पास नहीं हो पायी है।
भाजपा युवा मोर्चा सीतामढ़ी के प्रभारी आशुतोष कुमार ने कहा कि भले वोट प्रतिशत विपक्ष का यहां अधिक रहा है, फिर भी आपकी मुस्तैदी से हर बार वोट प्रतिशत में वृद्धि हो रही है। यह सब बूथ सशक्तिकरण से और बढ़ेगा।
मौके पर सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र कुमार सिंह, भाजपा के हेमनारायण सिंह, भाजपा नेता नरेशू सिंह, धर्मनाथ शर्मा, भाजपा युवा नेता डॉ आशुतोष कुमार, पूर्व मुखिया रविन्द्र शर्मा, मध्यवर्ती पंचायत के सरपंच दिलीप शर्मा, पश्चिमी पंचायत के सरपंच राजेन्द्र सिंह एवं मंडल कार्यसमिति के सभी सदस्य एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक में मुख्य रूप से बूथ सशक्तिकरण, पार्टी के संगठनात्मक विषयों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
![]()













Leave a Reply