Advertisement

श्रीरामचरित मानस यज्ञ में श्रद्धालुओं ने परिक्रमा पूजा कर प्रवचन का लिया आनंद

एन. के. सिंह/फुसरो (बेरमो)। बोकारो जिला के हद में करगली गेट स्थित दुर्गा मंडप परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीरामचरित मानस यज्ञ में छठे दिन 24 फरवरी को यज्ञ मंडप परिक्रमा करने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

यज्ञ में खासकर महिलाओं और युवतियों ने सामाजिक रूप से मानस पाठ किया। जिससे करगली सहित आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर मिथिला कुंज अयोध्या से पधारे श्रीराम बिहारी शरण रामायणी ने कहा कि रामायण के सातों कांड का पाठ कर लेने से सप्तपुरी यात्रा का पुण्य प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि जब कोई प्रेम से याद करता है तो भगवान की उस पर कृपा होती है। हृदय को सदैव निर्मल रखना चाहिए। प्रवचन सुनने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

यज्ञ समिति के मनोज सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक होगा। वहीं 1 मार्च को हवन के साथ यज्ञ का समापन होगा। उसी दिन शाम 4 बजे भगवान श्रीराम के दरबार की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *