Advertisement

सारण जिले में छठ व्रतियों ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य

गंगा-सरयू व् नारायणी मही नदी घाटों पर व्रतियों ने लगायी आस्था की डुबकी

डीएम व् एसपी ने नौका से लिया छठ घाटों का जायजा

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिले में चार दिवसीय लोक पर्व छठ व्रत के तीसरे दिन 27 अक्टूबर को व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों की सफाई की गई थी। घाटों पर बिजली की रोशनी जगमग कर रही थी। सारण के डीएम अमन समीर एवं एसपी कुमार आशीष ने सोनपुर में नौका द्वारा छठ घाटों का निरीक्षण किया।

जिला के हद में छपरा सदर, मांझी, बनियापुर, मढ़ौरा, दरियापुर, रिवीलगंज, डोरीगंज, मशरख, तरैया, अमनौर, मकेर, परसा, दरियापुर, दिघवारा, सोनपुर, सबलपुर का जगरनाथ घाट, बाबा घाट, कुमार घाट, सबलपुर पछियारी टोला घाट, महुआबाग घाट, पहलेजा घाट, सवाइच घाट, भारत वंदना घाट सोनपुर, विजय घाट, कष्टहरिया घाट, श्रीगजेंद्र मोक्ष घाट, श्रीलक्ष्मीनारायण कांच मंदिर घाट, काली घाट सहित सभी क्षेत्र के छठ घाट में श्रद्धापूर्वक अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया।

सरयू नदी, गंगा नदी, नारायणी एवं मही नदियों के घाटों, तालाबों, कुओं एवं दरवाजे पर निर्मित पोखरे एवं छतों पर बनाए गए कृत्रिम तालाबों में भी व्रतियों ने जल में अर्ध दिया। छठ मईया के गीतों से सम्पूर्ण शहर और ग्रामीण हलका गूंज रहा था। भक्ति के साथ -साथ स्वच्छता एवं सफाई का ख्याल अन्यत्र दिखाई नहीं पड़ता।

सोनपुर मेला क्षेत्र के घाटों का संध्याकालीन बेला में स्वयं सारण डीएम एवं एसपी ने नौका पर सवार होकर छठ घाटों का निरिक्षण किया।निरीक्षण क्रम में डीएम व् एसपी के परिवारजन भी शामिल थे। इस अवसर पर सोनपुर स्थित लोक सेवाआश्रम में स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण में छठ व्रतीयों ने व्रत रखा। यहां मंदिर प्रशासन द्वारा व्रतीयों के सुख सुविधा की व्यवस्था की गयी थी।

मौके ल यहां बिहार प्रदेश उदासीन महामंडल के अध्यक्ष एवं लोक सेवा आश्रम के महंत संत विष्णुदास उदासीन उर्फ मौनी बाबा, झारखंड की राजधानी रांची के व्यवसायी अनिल सिंह गौतम, अधिवक्ता विश्वनाथ सिंह, अधिवक्ता अभय कुमार सिंह, मंदिर के अर्चक अनिल झा, बाबा लालदास आदि की सहभागिता रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *