Advertisement

खैराचातर में पुर्व मंत्री ने लगाया जनता दरबार, सुनी फरियाद

रंजन लाला/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के खैराचातर में पुर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने जनता दरबार लगाकर रहिवासियों की समस्या सुने।

आयोजित जनता दरबार में रहिवासियों ने समस्याओं का अंबार लगाते हुए पूर्व मंत्री से समस्या समाधान करने की मांग की। पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने रहिवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जहां तक होगा उनकी समस्या का समाधान जरूर होगा।

मौके पर पूर्व मंत्री सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार में मंत्री से लेकर अधिकारी सिर्फ लूट नीति में व्यस्त है। जनता का काम आज तक सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। इसके लिए सीधे तौर पर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि झारखंड के अधिकारी कोयला बालू की अवैध कमाई में मस्त है।

प्रत्येक बंद खदानों से करोड़ों रुपया का कोयला बाहर भेजा जाता है। राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। कानून के रखवाले अवैध कमाई में मस्त है। मौके पर मंतोष जयसवाल, विमल राय, दिलीप जयसवाल, संदीप, जीतेंद्र, उपेंद्र जयसवाल, मिथिलेश जयसवाल, सुनील कपरदार, मोंटी राय आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *