एस. पी. सक्सेना/बोकारो। जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में 12 मार्च को जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में बोकारो जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आये रहिवासियों ने उपायुक्त (डीसी) विजया जाधव के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा।
जानकारी के अनुसार आयोजित जनता दरबार में लगभग 40 पीड़ित अपनी समस्या को लेकर डीसी के पास पहुंचे। कुछ समस्याओं को तत्काल ही समाधान भी किया गया। वहीं कुछ समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण के लिए उसे संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को भेज दिया गया है।
इसमें भूमि संबंधित, स्वास्थ विभाग से संबंधित, अंचल कार्यालय एवं शिक्षा विभाग से संबंधित समस्याओं को लेकर सबसे अधिक रहिवासी उपायुक्त के समक्ष पहुंचे थे।
ज्ञात हो कि प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है, जहां पीड़ित अपनी समस्याओं को लेकर उपायुक्त से मिल सकते हैं। इसी क्रम में 12 मार्च को समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया था।
139 total views, 1 views today