Advertisement

होसिर में भाजपाइयों ने मनाया शहीदे आजम भगत सिंह की जयंती

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के होसिर रथटांड़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति निगम के सदस्य देवनारायण प्रजापति के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शहीद भगत सिंह का जयंती समारोह मनाया।

इस अवसर पर प्रजापति ने कहा कि आज देश स्वतंत्र और खुशहाल है। इसके पीछे शहीदे आजम भगत सिंह जैसे नौजवानों का बलिदान है। उन्होंने कहा कि सरदार भगत सिंह जितनी तेज पिस्तौल चलाते थे, उतनी ही तेज कलम। जेल में कैदी भी उनके दीवाने हो गए थे। वे भारत माता की बलि वेदी पर चढ़ने को तैयार हो गए थे।

प्रजापति ने कहा कि अपने फौलादी इरादों के बल पर ब्रिटिश सरकार को कड़ी चुनौती देने वालों में शहीद भगत सिंह का नाम सबसे आगे लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक युवा शहीद भगत सिंह के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के लिए खड़े नहीं होंगे, तब तक कोई देश समृद्धशाली नहीं होगा।

शहीद भगत सिंह ने बिना किसी चिंता के देशवासियों को अपना परिवार मानकर देश की स्वतंत्रता के लिए प्राणों की आहुति दे दी। भारत माता की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूमने और अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद भगत सिंह को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उनका बलिदान देश के युवाओं में हमेशा देशभक्ति का जज्बा पैदा करता रहेगा। भगत सिंह पीढ़ी दर पीढ़ी युवाओं के आदर्श के रूप में हमेशा मौजूद रहेंगे।

इस अवसर पर दर्जनों भाजपाइयों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके द्वारा धरातल पर उतारे गए जन कल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से रहिवासियों के बीच रखा। साथ ही भाजपाइयों द्वारा कार्यक्रम में आये बुद्धिजीवी वर्ग के लोगो को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

मौके पर पार्टी के साड़म मंडल अध्यक्ष शिवशंकर दुबे, दरबारी मांझी, विनोद ठाकुर, तारमेश्वर प्रजापति, राम भरत सिंह, लालजी विश्वकर्मा, अवधेश राम, राजेश साव, कमलेश प्रसाद, जयनन्दन ठाकुर, झरी प्रजापति, उमेश प्रसाद, मनोज दत्ता, योगेंद्र प्रसाद, खगेन्द्र साव, नारायण रविदास आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *