प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में अधिवक्ता लिपिक संघ तेनुघाट के चुनाव प्रभारी विजय कुमार सिन्हा ने 19 फरवरी को भेंट में बताया कि 20 फरवरी को अधिवक्ता लिपिक संघ का चुनाव होगा। उसी दिन मतगणना के बाद पता चलेगा कि अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद पर कौन चुना जायेगा।
चुनाव प्रभारी सिन्हा ने बताया कि चुनाव की तैयारी पूरी की जा रही है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष और महासचिव को भी आवेदन दिया गया है कि चुनाव संपन्न कराने के लिए संघ के सदस्य को चुनाव आब्जर्वर नियुक्त किया जाए। जिससे चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हो। चुनाव प्रभारी ने बताया कि 20 फरवरी को चुनाव एवं गिनती होगी। जिसमें कुल 91 मतदाता अपने अपने मत का प्रयोग करेंगे।
![]()













Leave a Reply