Advertisement

भाजपा की टिफिन बैठक में पूर्व सांसद ने मोदी सरकार की उपलब्धियों की दी जानकारी

पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के उर्वशी होटल में 20 जुलाई को भाजपा फुसरो मंडल टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ सहभोज किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद पांडेय ने बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की पिछले नौ साल की उपलब्धियों पर चर्चा की। साथ हीं उन उपलब्धियों को उपस्थित कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व सौंपा।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही दो बार केंद्र में मोदी सरकार बनी। वो कार्यकर्ता ही थे, जिन्होंने आमजनों के बीच जाकर वोट के बदले एक अच्छी सरकार देने का वादा किया होगा। मोदी सरकार ने उन वादों को पूरा किया है। अब उन उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना हम सबका दायित्व है। बैठक में शामिल होने आए भाजपा कार्यकर्ता अपने घर से भोजन बनवा कर लाए थे। सबने साथ बैठ कर भोजन किया।

बैठक में पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भरत यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष जगरनाथ राम, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, महामंत्री टुनटुन तिवारी, भाई प्रमोद सिंह, दिनेश सिंह आदि शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *