Advertisement

समाज में मीडिया की अहम भूमिका, प्रशासन का प्रभावी संपर्क जरूरी-उपायुक्त

जायका में आयोजित मीडिया संवाद में प्रिंट व् ईलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधि शामिल

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा कैंप टू स्थित जायका हैप्निंग में 4 जून को मीडिया संवाद का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नव पदस्थापित जिला उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अजय नाथ झा ने की।

मौके पर डीसीएलआर चास प्रभाष दत्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत विभिन्न प्रिंट एवं ईलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर उपायुक्त सह दंडाधिकारी झा ने कहा कि समाज में मीडिया की अहम भूमिका है। मीडिया समाज का दर्पण है। कहा कि मीडिया जो दिखाता है, समाज उसी से अपनी धारणा बनाते हैं। इसलिए मीडिया से प्रशासन का प्रभावी संपर्क जरूरी है। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से ही आमजन तक यह बात पहुंच सकती हैं कि सरकार या प्रशासन उनके लिए क्या कर रही है। समाज में कैसे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों से जीवन स्तर में बदलाव आ रहा है।

उन्होंने आम जनता को यह भरोसा दिलाने की बात कही कि प्रशासन उनके साथ हमेशा खड़ा है। शासन व् प्रशासन आम आदमी के लिए है। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से क्रमवार संवाद कर जिले की प्रमुख समस्याओं और उसके समाधान को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर सुझाव प्राप्त किया।
उपायुक्त ने जिले के पत्रकारों के लिए प्रेस क्लब भवन निर्माण, पत्रकार कल्याण कोष, सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, खेलकूद की वार्षिक गतिविधि निर्धारण आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *