विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। अपनी समस्याओं को लेकर पीडीएस दुकानदारों द्वारा 5 सितंबर बैठक की गयी। बैठक में गोमिया विधायक व् राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंप कर समस्याओं से अवगत कराने का निर्णय लिया गया।
जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड पलिहारी गुरुडीह पंचायत के कोठीटांड में 5 सितंबर को पीडीएस दुकानदारों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता राजेंद्र रजक ने की। उक्त बैठक में पीडीएस दुकानदारों की कई समस्याओं पर चर्चा किया गया। बैठक के दौरान पीडीएस डिलरो द्वारा निर्णय लिया गया कि मंत्री योगेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौपकर पीडीएस दुकानदारों की समस्याओं से अवगत कराया जायेगा। पीडीएस दुकानदारों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए कहा कि हम सभी दुकानदारों का 13 महीने का बकाया कमीशन की राशि दुर्गा पूजा से पहले भुगतान होना चाहिए।
बिहार राज्य के तर्ज पर 258 रुपये 40 पैसे प्रति क्विंटल की दर से जो कमिशन लागू हुआ है, उसी तर्ज पर झारखंड में भी लागू हो। कहा गया कि बिहार राज्य में जिस प्रकार पेपर लेस किया गया है, झारखंड में भी लागू हो। डीलर की उम्र 60 वर्ष हो जाने के बाद पीडीएस दुकानदारों के उत्तराधिकारी को स्वेच्छा से आवंटित किया जाय। ई-पोस मशीन एवं वेट मशीन की मरम्मत प्रखंड में ही किया जाए। 4जी सिस्टम से अनाज वितरण की व्यवस्था की जाए, सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से बद्री पासवान, सुंदर लाल, सुनीता कुमारी, अतुल चंद्र, रंजीत कुमार सहित कई पीडीएफ डीलर शामिल थे।
![]()













Leave a Reply