बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर गहन चर्चा
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर रजिस्ट्री बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में सोनपुर नगर मंडल एवं तीनो शक्ति केंद्रों की महत्वपूर्ण बैठक की गयी। बैठक की अध्यक्षता नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बब्लु ने की।
बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर गहन चर्चा की गयी। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम की जानकारी दी और बूथ सशक्तिकरण पर बल देते हुये कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार किया।
बैठक मे केंद्रीय कार्यालय से अभय कुमार सिंह द्वारा वेब एप्प के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को तकनीकी रुप से सशक्त बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रभारी अभय कुमार सिंह ने भी संगठन की मजबूती पर बल दिया।

मौके पर दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष दीपक शर्मा, नरेश सिंह, सुबोध कुमार सिंह, सुनील दुबे, संजीव कुमार सिंह, महेश कुमार, अरुण कुमार सिंह, दिव्यांशु गौतम, अनीता देवी, सुनीता देवी, जयंत कुमार सिंह, राजन कुमार, अशोक कुमार सिंह, कृष्णन्दन दास, दुर्गा दास, बिरेन्द्र पासवान, उमाशंकर सिंह, ज्ञानसागर सिंह, भोलानाथ गुप्ता, जेपी सेनानी मान्धाता सिंह, उदय प्रताप, अभिमन्यु कुमार सिंह आदि बैठक में शामिल हुए।
![]()













Leave a Reply