प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा गिरीडीह ज़िला कार्यालय में 6 फरवरी को एक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने की।
आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड आंदोलन चिन्हितिकरण आयोग के सदस्यगण यथा भुनेश्वर महतो, नरसिंह मुर्मू एवं गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए चिन्हितिकरण आयोग के सदस्य महतो ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के निर्देशानुसार पूरे झारखंड में झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारियों को चिन्हित करने हेतु आयोग का गठन किया गया है।
इसी क्रम में गिरिडीह सदर के विधायक ने हमलोगों को गिरिडीह आमंत्रित किये कि वर्षो से उपेक्षित झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारियों के साथ बैठक कर जल्द से जल्द पेंशन दिलवाने का काम करेंगे।

नरसिंह मुर्मू ने कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष, सचिव अपने क्षेत्र में रह रहे सभी आंदोलनकारियो को चिन्हित कर जिला कार्यालय से फॉर्म लेकर पूरी प्रार्थमिकता के साथ जिलाध्यक्ष को जमा करे। वास्तविक दाबेदारों को पेंशन का लाभ जल्द मिलेगा।
गिरिडीह विधायक ने कहा कि पाँच सदस्यों की एक टीम सभी आंदोलनकारियों की पहचान करेगी और आवेदन में हस्ताक्षर कर आवेदन जमा लेंगे। इस पूरी प्रक्रिया में अगर कोई सदस्य एक भी रुपया की मांग करे तो जिला समिति को सूचित करें। जिससे उनपर कार्यवाही सुनिश्चित हो सके।
जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि इसी हफ्ते के 9 फरवरी से पेंशन फॉर्म जिला कार्यालय में उपलब्ध हो जाएगा। जिससे साथियो को इसका लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि 7 फरवरी को सदस्यगण गिरिडीह जिला के हद में गांडेय और पीरटांड़ प्रखंड के भर्मण कर सभी साथियो से मिलेंगे।
![]()












Leave a Reply