Advertisement

देश की राजधानी में बोकारो के औद्योगिक भविष्य को लेकर अहम पहल

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो विधानसभा क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से विधायक श्वेता सिंह ने देश की राजधानी नई दिल्ली में भारत सरकार के उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया, वाणिज्य विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल तथा राष्ट्रीय औद्योगिक गलियारा विकास निगम के सीईओ रजत कुमार सैनी से उच्चस्तरीय बैठक की।

बताया जाता है कि उपरोक्त से बैठक में अमृतसर–कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अंतर्गत बोकारो में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के क्रियान्वयन में आ रही प्रक्रियागत व तकनीकी बाधाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। इस अवसर पर बोकारो विधायक सिंह ने कहा कि आईएमसी से बोकारो में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और औद्योगिक पहचान और मजबूत होगी। केंद्रीय अधिकारियों ने परियोजना को लेकर सकारात्मक रुख दिखाते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *