Advertisement

परीक्षा शांतिपूर्ण व् कदाचार मुक्त कराने में महाविद्यालय के शिक्षकों का अहम योगदान

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट महाविद्यालय में यूजी सेमेस्टर 4 की परीक्षा में आब्जर्वर के रूप में केवी कॉलेज के प्रोफेसर लक्ष्मी नारायण राय ने 28 जुलाई को निरीक्षण किया।

जानकारी के अनुसार उक्त परीक्षा में प्रथम पाली में इतिहास विषय की परीक्षा में 168 परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही। वहीं दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान में 29 एवं हिंदी में 72 परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही। यह परीक्षा 8 अगस्त तक चलेगी। महाविद्यालय में गृह परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त कराने में महाविद्यालय के शिक्षकों का सराहनीय सहयोग देखा जा रहा हैं। उक्त जानकारी केंद्र अधीक्षक प्रोफेसर सुदामा तिवारी तथा परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर धनंजय रविदास ने संयुक्त रूप से दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *