Advertisement

अंगवाली में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी, प्रतिमा का विसर्जन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उतरी पंचायत में बीते 2 अक्टूबर को दशहरा उर्फ विजयादशमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर पूर्वाह्न सर्वप्रथम श्रद्धालुओं द्वारा मां दुर्गा की चरणों में पुष्पांजलि अर्पित एवं यात्रा-बंधन पश्चात निर्धारित समय 10.45 बजे मां दुर्गा को डोली में बिठाकर नवपत्रिका विसर्जन के लिए पैदल यात्रा निकाली गई। विसर्जन यात्रा में पूजा समिति के अध्यक्ष देवब्रत जायसवाल सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

बता दें कि, एन मौके पर अचानक यहस वर्षा हो रही थी, पर श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं दिखा। सभी श्रद्धालू जायसवाल मोहल्ला होते मिश्रा, सुनार, पाल, मोदक परिवार मुहल्ला मार्ग से बड़का तालाब जाकर नवपत्रिका का विसर्जन किया गया।

संध्या बेला में पुनः वर्षा हुई, पर बाद में सायंकाल को वर्षा छूटने के उपरांत मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन किया है। वहीं देर रात को मां की प्रतिमा का विसर्जन श्रद्धालुओं द्वारा अश्रुपूरित नेत्रों से की गई। इस दौरान समिति के पदाधिकारी, सदस्य, पेटरवार थाना की पुलिस, मुखिया आदि अंत तक जमे रहे। पूजा समिति अध्यक्ष जायसवाल ने बताया कि यहां पुरानी परम्परा रही है कि दशहरा की शाम प्रतिमाओं का विसर्जित होता रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *