Advertisement

अंगवाली व् आसपास के क्षेत्रों में पूजा बाद मां मनसा की प्रतिमा का विसर्जन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली तथा आसपास के क्षेत्रों में बीते 17 अगस्त को श्रद्धापूर्वक सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा की गयी। आयोजित सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा उपरांत दूसरे दिन 18 अगस्त को देरशा म मां की प्रतिमाओं का जलाशयों में विधिवत विसर्जन कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार अंगवाली में आयोजित दर्जन भर परिवारों द्वारा बंगला जांतगान (मनसा मंगल) ढोल, झाल, ढांक बाजा के ताल पर घंटों मुहल्ले में जगह जगह तथा मंडपवारी चौक पर जांतगान प्रस्तुत किया गया। इसके बाद स्थानीय जलाशय बड़काबांध में प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। मौके पर दर्जनों स्थानीय युवक, बुजुर्ग, बच्चे काफी उत्साहित दिख रहे थे। प्रतिमा विसर्जन के उपरांत श्रद्धालू पुनः अगले वर्ष माता की पूजा के संकल्प के साथ अपने अपने घरों में लौट गये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *